पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावा आपत्ति निष्पादन की तारीख फिर फेल

दावा-आपत्ति निष्पादन की तारीख फिर फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक-आर्थिकजनगणना में आई आपत्तियों के निष्पादन की तारीख एक बार फिर फेल हो गई। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को विशेष व्यवस्था 31 अगस्त तक प्रखंड स्तर पर विशेष व्यवस्था कर दावा और आपत्तियों के निपटारे का आदेश दिया था। जनगणना में गड़बड़ियों की 46.66 लाख से ज्यादा शिकायतें आईं थी, जिनमें से 10 सितंबर तक 5.97 लाख आपत्तियों का ही निष्पादन किया जा सका है। विभाग ने इसे असंतोषजनक बताते हुए सभी डीएम को 30 सितंबर तक आपत्तियों का निष्पादन कर इसे एनआईसी पर अपलाेड करने का आदेश दिया है।

12जिलों ने नहीं भेजा रिपोर्ट : 38में 12 जिलों ने विभाग के बार-बार निर्देश बावजूद प्रगति प्रतिवेदन नहीं भेजा। इनमें पूर्वी चंपारण, मधुबनी, किशनगंज, खगड़िया, बांका, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद अरवल शामिल हैं। पटना में सबसे ज्यादा 4.33 लाख आपत्तियां आई हैं, जिनमें से मात्र साढ़े 16 हजार का निष्पादन किया गया है।

सामाजिक-आर्थिक जनगणना