- Hindi News
- नीतीश कुमार ने नहीं, मंत्रियों ने की बैठक : नीरज
नीतीश कुमार ने नहीं, मंत्रियों ने की बैठक : नीरज
जदयूनेता नीतीश कुमार द्वारा नालंदा में अफसरों की बैठक लिए जाने के विवाद पर पार्टी ने सफाई दी है। भाजपा ने इस बैठक की वैधानिकता पर सवाल उठाया था।
इस पर रविवार को जदयू के प्रवक्ता एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नालंदा नीतीश का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। वे नालंदा के बाढ़पीड़ितों का हाल लेने गए, तो उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पथ निर्माण मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भवन निर्माण नालंदा के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत भी थे। बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा और कार्रवाई के लिए मंत्री अपने साथ अधिकारियों को लेकर गए थे। भाजपा नेता सुशील मोदी की आपत्ति कार्यपालिका नियमावली के प्रावधानों को लेकर नहीं है, बल्कि वे व्यक्तिगत ईष्या में आरोप लगा रहे हैं। यही वजह है कि नीतीश को लिखे पत्र में भी उन्होंने भाषाई अपसंस्कृति का परिचय दिया है। नीतीश ने उनसे दवा खरीद को लेकर कई सवाल पूछे थे जिसका उन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है।