राजद की बैठक 18 को : पूर्वे
पटना | राजदके प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने 18 सितंबर को पार्टी के सभी प्रकोष्ठ एवं वर्ग संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में होने वाली इस बैठक में सभी प्रकोष्ठ एवं वर्ग संगठन को पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रगति मेहता ने कहा कि पटना नगर निगम द्वारा मनमाने ढंग से चलाए जा रहे खटाल विरोधी अभियान के संबंध में सोमवार को राजद कार्यालय में प्रदेश महासचिवों की बैठक होगी। इसमें रणनीति बनाई जाएगी।