- Hindi News
- बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए भेजी गई इमारत ए शरिया की टीम
बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए भेजी गई इमारत-ए-शरिया की टीम
जम्मू-कश्मीरमें बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए इमारत-ए-शरिया की एक टीम रविवार को वहां के लिए रवाना हो गई। टीम में इमारत के नाजिम मौलाना अनीसुर रहमान कासमी, मुफ्ती सईदुर्रहमान काजी वसी अहमद कासमी शामिल हैं। ये लोग पटना से दिल्ली गए हैं।
सोमवार को दिल्ली में टीम पीड़ितों के लिए बिस्किट, दूध के डिब्बे, दवाएं, प्लास्टिक आदि की खरीदारी करेगी और फिर वहां से साथ में विमान से लेकर श्रीनगर जाएगी।
इधर नाजिम ने आम लोगों से अपील की है कि वे कश्मीर में बाढ़ से परेशान लोगों के लिए आर्थिक मदद करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान मुसीबत में हो और उसकी मदद की जाए तो अल्लाह उस बंदे पर अपना करम करते हैं। ये खैर का काम है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि वे बैंक ड्राफ्ट या चेक बैतुलमाल इमारत-ए-शरिया के नाम से बनाकर भेज सकते हैं।
भाजपा की महिला सदस्यों ने भी जुटाए पैसे
बीजेपी की महिला कमेटी ने डाकबंगला चौराहे पर लोगों से मांगे पैसे।
मदद की अपील
जमीयतुलउलेमा, बिहार के महासचिव हुस्न अहमद कादरी ने भी आम लोगों से मदद की अपील की है। कादरी ने कहा कि चेक या ड्राफ्ट पाने के लिए जमीयत ने दिल्ली और पटना में व्यवस्था की है। चेक या ड्राफ्ट पर मौलाना अरशद मदनी, सदर जमीयतुल उलेमा हिंद लिखा जाए। चेक या ड्राफ्ट पर जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक लिमिटेड नोएडा, ब्रांच कोड 0319, आईएफएससी कोड jakaghazia, अकाउंट नंबर- 0319010100003580 लिखकर इसे मौलाना अरशद मदनी, सदर जमीयतुल उलेमा हिंद, 1, बहादुरशाह मार्ग, नई दिल्ली के पते पर भेज दें। पटना भेजने के लिए पता यह है, अल्हाज हुस्न अहमद कादरी, महासचिव, जमीयतुल उलेमा, हिंद, बिहार, मदनी मुसाफिरखाना, निकट पटना जंक्शन, पटना-1
Baitulmal imarat shariah patna बैंक के माध्यम से रकम इमारत के इस अकाउंट पर भी सीधे भेज सकते हैं a/c no. 10331726226, state bank of india, j.c. road, patna