पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, ट्रेन में बरतें सावधानी

नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, ट्रेन में बरतें सावधानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरा,दीपावली छठ पूजा के दौरान ट्रेन की यात्रा करते वक्त विशेष सावधानी बरतें। पूजा के समय भीड़ अधिक होती है आैर इसका फायदा नशाखुरानी गिरोह का उठाता है। ज्यादातर स्लीपर और सामान्य बोगियों में नशाखुरानी गिरोह के सदस्य यात्रियों को शिकार बनाते हैं। हालांकि रेल पुलिस जीआरपी का दावा है कि इस बार नशाखुरानी गिरोह से निपटने की पूरी तैयारी है। पिछले दिनों रेल एडीजी केएस द्विवेदी, आरपीएफ आईजी अतुल पाठक ने मुगलसराय में यूपी पुलिस रेल अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। पटना रेल एसपी उपेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह से निपटने की पूरी तैयारी है। पटना जीआरपी के सौ जवान आनंद विहार से कानपुर मुगलसराय से पटना के बीच ट्रेनाें में लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।

सफर में ध्यान रखें

{स्टेशन पर या ट्रेन में किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने का सामान नहीं लें। प्रसाद के नाम पर भी किसी से लड्डू-पेड़ा आदि नहीं लें।

{ नशाखुरानी गिरोह के सदस्य प्लेटफॉर्म से खाने-पीने का सामान लाकर देते हैं और लाने के क्रम में उसमें नशीला पदार्थ डाल देते हैं।

{ गिरोह के सदस्य नशे का स्प्रे या रूमाल या कोई कपड़ा झाड़ कर भी बेहोश करते हैं।

{ नशाखुरानी गिराेह के सदस्य पहले से सीट आरक्षित करा लेते हैं। जिन यात्रियों को सीट नहीं मिलती है, उनसे सहानुभूति जताते हुए अपनी सीट पर बैठा लेते हैं और बाद में मेल-जोल बढ़ाकर शिकार बनाते हैं।

पुलिस अधीक्षक, रेल पुलिस 9431800012

पुलिसअधीक्षक, रेल कंट्रोल रूम 9473197600

पूर्वमध्य रेल, आरपीएफ कंट्रोल रूम 06224-273260

टॉलफ्री नंबर 1322

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

दिल्ली अाने-जाने वाली ट्रेनों समेत पटना से सभी प्रमुख मार्ग की ट्रेनों रेलवे स्टेशनों पर अलग से पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही नशाखुरानी करने के आरोप में जेल भेजे गए शातिरों का फोटो भी ट्रेनों में लगाया जा रहा है। आरपीएफ यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान करने के लिए पोस्टर अभियान चलाएगा। पटना जंक्शन पर जागरुकता वाले पोस्टर पर्चे बांटे जा रहे हैं।