पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी नहीं हुईं तो सैप जवान करेंगे आंदोलन

मांगें पूरी नहीं हुईं तो सैप जवान करेंगे आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| सैपजवानों ने सरकार को धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। रविवार को सैपर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने बुद्ध मार्ग स्थित केदार भवन में बैठक कर यह फैसला लिया। हालांकि इसकी तिथि घोषित नहीं की गई है। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मदेव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मानदेय राशि में बढ़ोतरी, समान काम के लिए समान भत्ता, जीवन सुरक्षा के लिए बीमा, सेवा की उम्र सीमा 60 वर्ष, आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग पर सरकार उदासीन बनी हुई है। 6 अगस्त को मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। इस संबंध में डीजीपी को भी जानकारी दी गई थी। बिहार में सैप जवानों की साहसिक कार्यों को देखते हुए आेडिशा, यूपी में सैप की स्थायी नियुक्ति की बात चल रही है, लेकिन यहां कुछ नहीं हो रहा है।