पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालीगंज बाजार से दो मानव तस्कर गिरफ्तार

पालीगंज बाजार से दो मानव तस्कर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीगंजबाजार से पुलिस ने दो मानव व्यापार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों यूपी के रहने वाले हैं। इन तस्करों को गिरोह ग्रामीण लड़कियों को बहला-फुसला और पैसे देने का लालच देकर बरेली, यूपी ले जाता है और उसकी शादी कराता है। जांच प्रभावित होने की वजह से पुलिस दोनों का नाम बताने से कतरा रही है।

पुलिस के कोई भी अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इन लोगों का बरेली और यूपी के कई शहरों में नेटवर्क है। ये लोग लड़कियों को वहां ले जाकर उम्र दराज लोगों से शादी कराते हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जाती है। पुलिस का मानना है कि इनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा हाेने की संभावना है।

पालीगंज में हो रही पूछताछ

पुलिसइन दोनों को पालीगंज में किसी गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में दोनों ने 40 से अधिक लड़कियों की शादी कराने की बात स्वीकार की है। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हाे सकता है।

सूत्रों का कहना है कि यह गिरोह बिहार झारखंड के ग्रामीण इलाकों से लड़कियों को ले जाते हैं। इसके लिए लड़कियों के अभिभावकों मां-बाप को पैसे भी देते हैं। लड़कियों के मां-बाप को कहा जाता है कि आपकी बेटी की शादी नहीं हो रही है। हम बरेली यूपी के अन्य शहरों के बड़े घरानों में उसकी शादी करा देंगे। बेटी की जिंदगी खुशहाल हो जाएगी। लड़की को कार या ट्रेन से बरेली ले जाकर शादी करा दिया जाता है।

इन दोनों के खुलासे के बाद पटना पुलिस इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। कहा जा रहा है कि पटना पुलिस ने इस बाबत बरेली यूपी के अन्य शहरों की पुलिस से संपर्क किया है। यही नहीं पटना पुलिस की टीम बरेली अन्य शहर भी जाने की तैयारी में है।