पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेटा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

पेटा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना | पटनाइलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन (पेटा) की नई कार्यकारिणी ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। बिहार चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के सभागार में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया। अनिल रितोलिया सचिव पद पर चुने गए। संजय तोतला को कोषाध्यक्ष के पद पर बिठाया गया। समारोह में बीसीसीआई अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने पेटा को अधिक संगठित और औपचारिक रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। धर्मगुरू अमरनाथ तिवारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 300 से अधिक बिजली सामान से जुड़े निर्माता और व्यवसायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पीके अग्रवाल ने वैट एवं इंट्री टैक्स की विसंगतियों की ओर सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सूबे में मैन्यूफैक्चरर्स की समस्या को भी साझा किया। सभी ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।