पुनपुन के राजस्व कर्मचारी निलंबित
पुनपुनअंचल के राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अंचलाधिकारियों की बैठक में पुनपुन के सीओ अशोक कुमार गुप्ता ने डीएम को बताया कि दो मौजा का रजिस्टर टू चाेरी हो गया है। स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि रजिस्टर टू की चोरी के लिए राजस्व कर्मचारी सीधे जिम्मेदार हैं। उन्हें तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
हिंदीको सबकी भाषा बनाने की जिम्मेदारी हमारी : डीएम
पटना|हिंदीदिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा को सबकी भाषा बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। हम सबका दायित्व है कि हिंदी के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हिंदी घर-घर की भाषा है। इसका कार्यालयों में भी इस्तेमाल बढ़ाने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास से भी भाषा का विकास होता है। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता शस्त्र शाखा समेत कई पदाधिकारियों कर्मियों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सभी ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा काम हिंदी में की करना चाहिए। इससे हिंदी के प्रति लोगों में जगरुकता पैदा होगी और हिंदी का विकास होगा।