- Hindi News
- श्री कृष्णापुरी में दिखेगा पटना साहिब का गुरुद्वारा
श्री कृष्णापुरी में दिखेगा पटना साहिब का गुरुद्वारा
अध्यक्ष : अरविंद कुमार सिंह ये भी हैं समिति में शामिल : प्रफुल झा, अमित झा, अभिषेक सिंह, प्रिन्स, हर्ष हेमंत आदि
सुनील झा, कोषाध्यक्ष
रमेश सिंह, महासचिव
झारखंड के मो. जमशेद पंडाल का निर्माण कर रहे हैं।
और क्या होगा खास
तीनलाख की लागत से बनने वाला यह पंडाल 40 फीट लंबा, 40 फीट चौड़ा और 80 फीट ऊंचा होगा। यह इको फ्रेंडली होगा, जिसमें सिंथेटिक कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसमें थर्मोकोल और प्लाई बोर्ड के अलावा सफेद कपड़े का विशेष इस्तेमाल किया जा रहा है। समिति पिछले साल की अपेक्षा इस बार पंडाल पर एक लाख रुपए अधिक खर्च कर रही है। इसके अलावा मारुति शो-रूम से एएन कॉलेज तक सड़क की दोनों तरफ एलईडी लाइट के साथ रंगीन बल्ब लगाए जाएंगे। इस बार करेंट अफेयर आधारित कार्टून भी रहेंगे, जो यहां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति 1964 से दुर्गापूजा का आयोजन कर रही है।
एसके पुरी में कृष्णा अपार्टमेंट के सामने इस बार पटना साहिब के गुरद्वारा के आकार का भव्य पंडाल बनेगा। श्रीकृष्णा पुरी दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हम यहां बिहार के गौरव पूर्ण स्मारकों को पंडाल का आकार देते रहे हैं। मूर्तियां भी स्थानीय शैली में होती हैं। इस बार भी मूर्ति का निर्माण पाल कला पर आधारित है। इसका निर्माण बंगाल के टिंकू पाल कर रहे हैं।