भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च
पटना | शहरमें झूलते जर्जर तार को ठीक कराने की मांग को लेकर रविवार को भाजपा पंचायती राज मंच ने महेन्द्रू से कारगिल चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा पंचायती राज मंच पटना महानगर के अध्यक्ष श्याम बाबू यादव ने कहा कि प्रत्येक गली- मोहल्ले के लोग जर्जर तार से परेशान हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल शहर के गलियों के जर्जर तार को दुरुस्त करने की मांग की। इस माैके पर शशिकुमार यादव, संजय जयसवाल, यशवंत कुमार, राजीव कुमार यादव मौजूद थे।