- Hindi News
- सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स ने शुरू की हेल्प मैसेजिंग सर्विस
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स ने शुरू की हेल्प मैसेजिंग सर्विस
सुविधा
पटना|सीबीएसई बोर्डखुद को विद्यार्थियों के करीब लाने और उनकी परेशानियां सुलझाने की कोशिशें करता रहता है। इसी क्रम में एक कोशिश पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा की गई है। इसमें सभी सीबीएसई विद्यार्थियों के लिए हेल्प मैसेजिंग सर्विस की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्घाटन रविवार को फ्लावर स्कूल में सहोदय संस्था के पैट्रन जयराम शर्मा ने किया। इस सेवा के जरिए विद्यार्थियों के अलावा अभिभावक और शिक्षक भी एसएमएस द्वारा अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं। सवाल शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सीबीएसई के कार्यक्रमों से ही संबंधित होंगे।
एसएमएसकर पूछें सवाल : हेल्पमैसेजिंग सेवा के बारे में पाटलिपुत्र सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सचिव डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि इस सेवा के जरिए सवालों का जवाब जानना आसान है। इसके लिए सिर्फ एक एसएमएस करना है इसमें SAHODAYA टाइप कर स्पेस दें और फिर अपना सवाल या अनुरोध टाइप कर 9229224424 पर भेज दें।