- Hindi News
- डाटा इंट्री कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार
डाटा इंट्री कर्मियों को सरकारी सेवक घोषित करे सरकार
10000 हैं ऑपरेटर
पटना| सरकारीसेवक घोषित कर वेतनमान देने की मांग को लेकर रविवार को दारोगा राय पथ स्थित दारोगा राय भवन में बिहार राज्य डाटा इंट्री पब्लिक कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने बैठक की। संघ के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक के बाद संघ के महासचिव विशाल कुमार ने कहा कि 2005 से पूरे राज्य के सरकारी कार्यालयों में लगभग 10 हजार डाटा इंट्री ऑपरेटर काम कर रहे हैं। इन ऑपरेटरों को प्रतिमाह 6341 रुपया मिलता था, जिसे बढ़ाकर सरकार ने अगस्त से 10072 रुपया कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम बगैर डाटा इंट्री ऑपरेटरों के नहीं हो सकता है। सरकार जब तक सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों को एलडीसी के पद पर बहाल कर वेतनमान लागू नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।