पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएससी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग 12 अक्टूबर से

एसएससी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग 12 अक्टूबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंजुमन -ए-तरक्की उर्दू

पटना| बिहारकर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटर स्नातक स्तर पर बहाली के लिए होने जा रही परीक्षा की तैयारी के लिए अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू बिहार ने कोचिंग की व्यवस्था की है। कोचिंग अगले माह 12 अक्टूबर से शुरू होगी। इंटर स्नातक स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के लिए अलग-अगल कोचिंग की व्यवस्था उर्दू भवन, अशोक राजपथ में की गई है। कोचिंग में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है। अंजुमन के सचिव अब्दुल कैयूम अंसारी ने बताया कि आयोग ने उर्दू निदेशालय के लिए स्नातक स्तर पर उर्दू अनुवादक के 55, इंटर स्तर पर सहायक अनुवादक के लिए 96 की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला है। वहीं स्नातक स्तर पर सचिवालय सहायक पद के लिए 332 दारोगा पद के लिए 1140 का विज्ञापन निकाला है।