- Hindi News
- जेएनयू में आइसा की जीत पर भाकपा माले में खुशी
जेएनयू में आइसा की जीत पर भाकपा माले में खुशी
पटना| जेएनयूमें छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष महासचिव सहित चार पदों पर आइसा की जीत पर भाकपा माले ने खुशी जताई है। राज्य सचिव कुणाल ने कहा- जेएनयू में आइसा की लगातार चौथी जीत से साफ है कि छात्रों ने मोदी सरकार के सांप्रदायिक एजेंडे को पूरी तरह नकार दिया है। डीयू छात्रसंघ चुनाव में भी प्रत्येक सीट पर 10 हजार से अधिक वोट लाकर आइसा ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जेएनयू चुनाव में अध्यक्ष पद पर आइसा प्रत्याशी आशुतोष ने जीत हासिल की है। आशुतोष बिहार के पटना जिले के बाढ़ शहर के रहने वाले हैं। एक सामान्य मध्यवर्गीय परिवार से आने वाले आशुतोष ने छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया है। उनके पिता परमानंद यादव रेलवे में पटना स्टेशन पर स्टेशन मास्टर हैं। महासचिव पद पर निर्वाचित चिंटू कुमारी बिहार के भोजपुर जिले के महादलित भूमिहीन किसान परिवार से संबंध रखती हैं।