- Hindi News
- सिंगिंग ऑडिशन में बच्चों ने जमकर की मस्ती
सिंगिंग ऑडिशन में बच्चों ने जमकर की मस्ती
पटना|कृष्णा निकेतनस्कूल में रविवार को सिंगिंग सेनसेशन 2014 के तीसरे ऑडिशन का आयोजन किया गया। ऑडिशन देने के लिए दूर-दराज से आए सैकड़ों स्कूली बच्चों ने खूब मस्ती की। इसमें भाग लेने आए बच्चों ने जब अपनी मासूम आवाजों पर फिल्मी गानों की प्रस्तुति देने लगे तो पूरा हॉल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठता। संयोजक रूपम किशोर ने बताया कि सिंगिंग सेनसेशन के लिए स्कूलों में फार्म बंटवाया गया है। यह तीसरा ऑडिशन था। 21 सितंबर को अगला ऑडिशन लिया जाएगा। जबकि 27 को मेगा ऑडिशन और 12 अक्टूबर को सेमी फाइनल और 19 अक्टूबर को ग्रांड फिनाले किया जाएगा। ग्रांड फिनाले में पार्श्व गायक कुणाल गांजा वाला मौजूद रहेंगे।