2000 में 162 छात्र पहुंचे फाइनल में
सेंट माइकल स्कूल में हुआ ऑल बिहार कलरिंग कांटेस्ट
भास्करन्यूज|पटना
सेंटमाइकल स्कूल में एसआईपी एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऑल बिहार कलरिंग कांटेस्ट का ग्रांड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से दो हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें से 162 विद्यार्थियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। एसआईपी की ओर से कलरिंग कांटेस्ट का आयोजन अप्रैल माह से शुरू हुआ। तीन माह की प्रतियोगिता के बाद फाइनल राउंड के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया।
फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के संपूर्ण ज्ञान का आकलन किया गया। ग्रैंड फिनाले में प्रथम पुरस्कार कैटेगरी में शौर्या कश्यप, बी में अनुष्का वेद सी में सुधांशु शेखर को मिला। वहीं, तीनों कैटेगरी में द्वितीय पुरस्कार निधि, वैभवी स्वर्णिम भारती और तृतीय पुरस्कार उदित, अंशी क्रांति, वैष्णवी को मिला। प्रथम पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी के साथ सात हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर दो लक्की ड्रॉ भी निकाला गया, जिसके विजेता दानिया फराज घोषित किए गए। ग्रैंड फिनाले के दौरान एसआईपी अबेकस के बच्चों ने लाइव डेमो भी दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसआईपी एकेडमी के बिहार प्रमुख ललित किशोर झुनझुनवाला ने किया। मंच संचालन गीतिका सिंह ने किया। इस मौके पर सैकड़ों अभिभावक भी मौजूद थे।