जातिगत आधार पर नहीं हो सकता विकास
बिहारका विकास जातिगत आधार पर नहीं हो सकता है। ये बातें भाजपा संसद सीपी ठाकुर ने कहीं। वे रविवार को गांधी संग्रहालय में स्वामी सहजानंद सरस्वती सामाजिक न्याय मंच द्वारा बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की स्मृति में ‘बिहार कल, आज और कल’ विषय पर आयोजित सेमिनार में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूसा कृषि विवि के पूर्व कुलपति डॉ. गोपाल त्रिवेदी, आईएमए के सचिव डॉ. राजीव रंजन मौजूद थे।