पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमो तानाशाह, सुमो को छपास की बीमारी

नमो तानाशाह, सुमो को छपास की बीमारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीजीतन राम मांझी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाह हैं, जबकि सुशील मोदी को छपास की बीमारी है। जनता दरबार के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों से तानाशाह की तरह हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने भाजपा सांसद सीपी ठाकुर की सराहन करते हुए कहा- उनका व्यक्तित्व गौरवशाली है।

मंत्रिमंडलविस्तार अभी नहीं : उन्होंनेकहा कि मंत्रिमंडल विस्तार की अभी संभावना नहीं है। लालू प्रसाद दिल्ली चुके हैं। नीतीश कुमार दिल्ली गए हैं। वहां दोनों की मुलाकात हुई होगी। राजद, जदयू और कांग्रेस के नेता आपस में मिलकर यह तय करेंगे और मुझे बताएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर त्रासदी के पीड़ितों के सहायतार्थ 10 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने भेजा है। भाेजन के 65 हजार पैकेट बने हुए हैं। कुछ भी सड़ने वाला नहीं है।

नहींहोती अनुसूचित जाति की सही जनगणना : कहाकि अनुसूचित जाति के लोगों की जनगणना सही नहीं की जाती है। 1000 हैं, तो 600 की ही गिनती होती है। इस कारण इस जाति के सभी लोग वोटर लिस्ट में नहीं पाते। वास्तविक रूप में अनुसूचित जाति की संख्या बिहार में 22 फीसदी है, जबकि जनगणना में मात्र 16 फीसदी आता है।

ऊंघतेरहे रमई राम : जनतादरबार में परिवहन मंत्री रमई राम ऊंघते रहे। इसपर मुख्यमंत्री ने कुछ भी कहने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें सोते हुए नहीं देखा। वहीं, जनता दरबार के बीच से कुछ मंत्रियों के चले जाने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इजाजत लेकर जाने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

केंद्र ने रोक कर रखा है 12000 करोड़ : श्रवण

पटना| ग्रामीणकार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 12000 करोड़ की राशि रोक रखा है। इस राशि से 20 हजार किमी सड़कों का निर्माण होना है। जनता दरबार के दौरान वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर डेढ़ माह तक और यह राशि नहीं मिली, तो अधूरे निर्माण और प्रस्तावित जगहों पर बोर्ड लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखवा दूंगा। जनता को यह भी बताऊंगा कि इन्हीं के कारण इस सड़क का निर्माण रुका है, जिसे अब तक पूरी हो जानी थी। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण प