- Hindi News
- दवा घोटाले में क्लीन िचट देने वाला मैं कौन : ठाकुर
दवा घोटाले में क्लीन िचट देने वाला मैं कौन : ठाकुर
भाजपासांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने सोमवार को कहा- नीतीश कुमार के संबंध में मेरी निजी राय रही है कि उनकी ईमानदार छवि है। इसपर आज भी कायम हूं। दवा घोटाले को लेकर मैं किसी को क्लीन चिट देनेवाला कौन होता हूं?
उन्होंने कहा कि पता नहीं दवा घोटाले की सीबीआई जांच कराने से राज्य सरकार क्यों भाग रही है? इससे संदेह का घर बन रहा है। सीबीआई पर लोगाें का भरोसा है। उसकी जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इससे पहले चारा घोटाले में भी तत्कालीन सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार किया था। तब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चार घोटाले की सिर्फ सीबीआई जांच हुई, बल्कि कोर्ट ने इसकी मानिटरिंग भी की और घोटाले का पर्दाफाश हुआ। प्रशासनिक जांच में जब घोटाले की पुष्टि हो चुकी है, तो इसकी निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।
{अब सीपी ठाकुर ने भी की सीबीआई जांच की मांग
{कहा- सीबीआई पर है जनता को भरोसा