- Hindi News
- नीतीश की वजह से 67 अरब रुपए से वंचित हो गया बिहार
नीतीश की वजह से 67 अरब रुपए से वंचित हो गया बिहार
भाजपानेता सुशील कुमार मोदी ने शहरी विकास के लिए नुरुम योजना में बिहार को 6742 करोड़ रुपए नहीं मिलने के लिए नीतीश कुमार को दोषी ठहराया है। कहा कि भाजपा से अलग होने के बाद से ही नगर विकास विभाग की कमान नीतीश के हाथ में थी। 18 विभागों का बोझ उठाए नीतीश की लापरवाही की वजह से समय पर नुरुम से संबंधित डीपीआर जमा नहीं हो सका। नतीजा, बिहार को बड़ी रकम से वंचित होना पड़ा।
उन्होंने कहा- मार्च, 2014 से कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने नुरुम की योजनाओं को बंद करने का निर्णय ले लिया। नुरुम के तहत बोधगया, खगौल, दानापुर, फुलवारीशरीफ और पटना की जलापूर्ति योजनाएं तथा पटना में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति क्रमश: 40 और 13 प्रतिशत रही। यूपीए द्वारा इन योजनाओं के बंद कर देने की वजह से बिहार को 334 करोड़ रुपए अपने बजट से देने होंगे। राज्य सरकार ने 53 शहरों की सीवरेज, जलापूर्ति ड्रेनेज योजना के साथ पटना, फुलवारी और पटना साहिब की ड्रेनेज योजना का डीपीआर समय पर केंद्र को नहीं भेजा। इससे पूर्व उन्होंने नवादा के आधे दर्जन गांवों का दौरा कर दुष्कर्म, हत्या लूट के शिकार लोगों से मुलाकात की।
पटना| उद्योगमंत्री डॉ. भीम सिंह ने दवा खरीद मामले में सुशील मोदी द्वारा की जा रही है बयानबाजी को अनर्गल प्रलाप बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी बी क्लास के नेता हैं। वह नीतीश कुमार की छवि को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप पर जनता विश्वास नहीं करेगी।