पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा में कलह का खामियाजा भुगत रहा बिहार : विजय चौधरी

भाजपा में कलह का खामियाजा भुगत रहा बिहार : विजय चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा में कलह का खामियाजा बिहार को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार के बहाने रोज अपनी पार्टी के ही किसी नेता को निशाने पर ले लेते हैं। अब उन्होंने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार को निशाने पर लिया है। गठबंधन सरकार में प्रेम ही राज्य के शहरी विकास मंत्री थे।

उन्होंने सुमो को नेतृत्व सौंपने की बात को सिर्फ नकार दिया था, बल्कि वरीयता के आधार पर अपनी उम्मीदवारी पेश भी कर दी थी। सुमो ने इसी चाल के तहत पहले भी नीतीश का नाम लेकर नंदकिशोर यादव और अश्विनी कुमार चौबे पर भी हमला किया था। उन्होंने पहले भी चंद्रमोहन राय की ऐसी फजीहत कर दी थी कि आहत होकर राय ने भाजपा और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा तक कर दी। सुमो की मंशा उनके बेबुनियाद आरोपों से भाजपा नेता प्रेम कुमार की नाकामियों को उजागर करने की है। हालांकि, जदयू इस तरह की नकारात्मक राजनीति से सरोकार नहीं रखना चाहता है।

पटना |भाजपा केप्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि मंत्री विजय कुमार चौधरी नीतीश कुमार के पोसुआ तोता बन गए हैं। नीतीश कुमार की तरह चौधरी भी झूठी बातें कहते हैं। जलालत की जिंदगी जीने को मजबूर महादलितों के विकास की बात कहकर वे इस समुदाय के जले पर नमक छिड़क रहे हैं। उन्हें बाढ़पीड़ित महादलितों की त्रासदी नहीं दिख रही है। उन्हें बताना चाहिए कि क्या सभी महादलितों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है?

इधर,नंदकिशोरने कहा- आंतरिक कलह उजागर करने के लिए ही दवा घोटाले की जदयू करा दे सीबीआई जांच : विधानसभामें विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रदेश भाजपा में आंतरिक कलह को उजागर करने के लिए जदयू को दवा घोटाले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। सत्तारूढ़ दल के लोगों के अनुसार सुशील मोदी अपनी पार्टी के भीतर प्रतिद्वंद्वी नेताओं को किनारे लगाने के लिए सीबीआई जांच पर जोर दे रहे हैं। इस हालत में तो जदयू को आगे बढ़कर इसका समर्थन करना चाहिए। क्या जदयू इतना शुभचिंतक है, जो सीबीआई जांच का विरोध कर रहा है?