सॉफ्टवेयर से इंदिरा आवास का चयन
सॉफ्टवेयर से इंदिरा आवास का चयन
पटना| सॉफ्टवेयरके माध्यम से इंदिरा आवास का चयन होगा। योजनाओं को स्वीकृति और उसके लिए लाभुकों को भुगतान भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। किसी भी स्थिति में आम लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में आयोजित इंदिरा आवास कर्मियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र ने ये बातें कहीं। मंत्री ने कहा कि इंदिरा आवास की स्वीकृति के लिए जरूरतमंदों से ग्रामीण स्तर पर आवेदन मंगाए जाएं। उनके आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एसएम राजू ने कहा कि अब योजनाओं की स्वीकृति में सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाएगा।