दवा घोटाला
पटना| बिहारमें दवा घोटाले के पर राष्ट्रीय प्रगति पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकान्त साह ने बताया कि यह घोटाला राजनेताओं और अस्पताल प्रशासन की साठगांठ से हुआ है। ब्लैक लिस्टेड कंपनियों की दवा भी खरीदी जा रही है, जो मामले की गंभीरता को प्रकट करती है। कई जिलों में एक्सपायरी दवा मिलने की भी सूचना मिली है, जिससे मरीजों की मौत तक हो गई है। पार्टी ने पूरे मामले की सघन जांच कराने की मांग की है।