पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 माह से लापता छात्र लुधियाना में मिला

13 माह से लापता छात्र लुधियाना में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| पिछलेवर्ष 3 अगस्त से चांदमारी रोड से लापता नाबालिग छात्र अभिषेक कुमार उर्फ विवेक को कंकड़बाग थाने की पुलिस ने लुधियाना से बरामद कर लिया। पुलिस उसे लेकर पटना पहुंची। वह वहां एक निजी कंपनी में काम कर रहा था। हालांकि पिता राकेश कुमार गुप्ता ने कंकड़बाग थाने में उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर 164 का बयान दर्ज कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। उसने कोर्ट में कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। 17 वर्षीय विवेक कॉलेज ऑफ कामर्स से आई कॉम कर चुका है। पिता ने बताया कि पटना से जाने से पहले उसने 26 से 31 जुलाई वर्ष 2013 के बीच उनके डेबिट कार्ड से 50 हजार निकाले। इस रकम को विवेक ने बिहारशरीफ के नई सराय एसबीआई में कौशल कुमार के अकाउंट में डाला था। पिछले वर्ष 3 सितंबर को विवेक ने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि वह दुबई में है। लेकिन आईपी एड्रेस की जांच से पता चला कि वह मोहाली में है।