मिट्टी परीक्षण कर वनों को बचाएंगे
पटना| राज्यके वनों की मिट्टी की रासायनिक जांच कर उन्हें बचाने की पहल शुरू कर दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य वन भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों- नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, जिंक, कॉप, मैग्निशियम, मॉलीब्लेडनम, पीएच स्टेटस, विद्युत चालकता एवं जैविक कार्बन की जानकारी प्राप्त करना है। साथ ही उन स्थलों पर पाए जाने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधों की जानकारी प्राप्त करना है।