हिंदी दिवस पर बैंकों में कार्यक्रम
राजधानी के विभिन्न बैंकों में सोमवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। हिंदी को सभी लोगों की भाषा बनाने पर जोर दिया गया।
बैंक ऑफ इंडिया : आंचलिकप्रबंधक एमएन अंसारी ने हिन्दी भाषा को समाज से जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम में हिन्दी माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
यूनाइटेडबैंक ऑफ इंडिया : क्षेत्रीयकार्यालय में हिन्दी दिवस का आयोजन किया। बैंक के सहायक महाप्रबंधक अरूण कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इलाहाबादबैंक : मंडलीयकार्यालय परिसर में हिन्दी दिवस मनाया गया। बैंक के मंडल प्रमुख जगन्नाथ मिश्र ने इस मौके पर कहा कि राजभाषा हिन्दी ग्राहकों की भाषा है।
सेंट्रलबैंक ऑफ इंडिया : आंचलिककार्यालय में सोमवार को हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवार्ड, पटना के मुख्य महाप्रबंधक रंजीत कुमार दास एवं बैंक के आंचलिक प्रमुख एसके राय मौजूद रहे।
पासपोर्ट आॅफिस में हिंदी पखवाड़ा संपन्न
मौर्यालोक स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा संपन्न हुआ। पखवाड़े का शुभारंभ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आनंद कुमार ने एक सितंबर को किया था। पखवाड़े के दौरान भाषण, निबंध, कविता पाठ, शब्द ज्ञान, सामान्य ज्ञान, टिप्पणी एवं प्रारूपन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि आलोक धन्वा थे। उन्होंने हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे आम जन की सरलतम भाषा बताया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने सभी को दैनिक एवं कार्यालय के काम काज में हिंदी का प्रयोग करने पर बल दिया।
पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुआ हिंदी पखवाड़ा
पटना एयरपोर्ट पर सोमवार से हिंदी पखवाड़ा का शुरू हुआ। यह 30 सितंबर तक चलेगा। इस बीच हिंदी निबंध, हिंदी भाषण और हिंदी श्रुति लेखन प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्घाटन एयरपोर्ट के निदेशक सोनो मरांडी ने किया। उन्होंने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एजीएम एटीसी संतोष कुमार, एजीएम वित्त एमकेएस बरदोलोई, टर्मिनल प्रबंधक विनय मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक राजकुमार और हिंदी अधिकारी शैलेंद्र सिंह और आनंद तिवारी आदि उपस्थित थे।