पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल में पुरस्कार वितरण

बीएसएनएल में पुरस्कार वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| हिन्दीदिवस बीएसएनएल के संचार भवन कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार दूरसंचार परिमंडल और पटना दूरसंचार जिला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में प्रख्यात कवि सत्यनारायण को मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक शिव लाल सिंह, पटना दूरसंचार जिला के शिवशंकर चौधरी एवं कवि सत्यनारायण से संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पटना दूरसंचार जिला की प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वालों में निबंध लेखन में प्रथम स्थान पर रामलखन चौधरी रहे। टिप्पणी- प्रारूपण में संजय कुमार जायसवाल ने बाजी मारी। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी में अलग-अलग समूह सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।