- Hindi News
- प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का फॉर्म अब 30 तक भर सकते हैं
प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति का फॉर्म अब 30 तक भर सकते हैं
अल्पसंख्यकछात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए फॉर्म भरने की तिथि में बढ़ोतरी कर दी गई है। फार्म भरने की आखिरी तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दी गई है। ऐसा इस लिए किया गया है कि 6 सितंबर को केंद्र सरकार ने अचानक फरमान जारी कर दिया कि आय प्रमाण पत्र का एफिडेविट मान्य नहीं होगा बल्कि उन्हें बीडीओ से निर्गत आय प्रमाणपत्र संलग्न करने हाेंगे।
हालांकि अधिकतर छात्रों ने कोर्ट से एफिडेविट बनवा लिया है। वर्ग एक से पांच तक छात्रों को साल में एक हजार रुपए, जबकि वर्ग छह से दस तक के छात्रों को साढ़े तीन हजार से छह हजार रुपए के बीच में छात्रवृत्ति मिलती है।