पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमयू के कॉलेजों का पीयू में विलय के विरोध के लिए बनेगी संयुक्त संघर्ष समिति

एमयू के कॉलेजों का पीयू में विलय के विरोध के लिए बनेगी संयुक्त संघर्ष समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| मगधविश्वविद्यालय के 20 कॉलेजों में प्रस्ताव पर विचार शुरू हो गया, दोनों विश्वविद्यालयों में तलवारें खिंच गई हैं। पिछले दिनों जेडी वीमेंस कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में मगध विवि के कुलपति डॉ. मो. इशतेयाक ने कहा कि मगध विवि के कॉलेज दिल्ली विवि का हिस्सा भी बनने की योग्यता रखते हैं। कुलपति के इस बयान पर पटना विश्वविद्यालय में इस पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई है। सोमवार को पटना कॉलेज में प्राचार्य प्रो. एनके चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों के साथ कर्मचारी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव का विरोध किया जाएगा। विरोध योजनाबद्ध तरीके से होगा, जिसमें एक संयुक्त संघर्ष समिति बनेगी। इस समिति में छात्र, शिक्षक कर्मचारी शामिल होंगे। प्रो. चौधरी ने बताया कि मगध विवि के पुनर्गठन से हमें कोई परहेज नहीं है। नया विश्वविद्यालय बना दें। इसी मसले पर 20 सितंबर को छात्र, कर्मचारी शिक्षकों की एक संयुक्त बैठक होगी।