पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय शिक्षकों को 489 करोड़ का एरियर

विश्वविद्यालय शिक्षकों को 489 करोड़ का एरियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालय शिक्षकों के एरियर भुगतान के लिए 489 करोड़ रुपए जारी कर दिया। अप्रैल, 2006 से मार्च 2010 तक का यह एरियर है। विश्वविद्याल शिक्षकों के लिए अप्रैल, 2006 से पुनरीक्षित वेतन लागू हुआ था। इसके बाद से लगातार पांच साल तक बढ़े हुए वेतन की राशि शिक्षकों को नहीं मिली थी। इस बढ़े हुए राशि का 80 फीसदी राशि केंद्र सरकार को देना था। इसी को लेकर शिक्षकों का एरियर रुका हुआ था।

किसेकितनी राशि

पटना विवि 25.18करोड़

मगध विवि 124.56करोड़

बीआरए विवि 79.98करोड़

जेपी विवि 34.65करोड़

वीकेएस विवि 32.26करोड़

बीएन मंडल विवि 49.13करोड़

तिलका मांझी विवि 60.22करोड़

एलएन मिथिला 80.05करोड़

केएसडी विवि 3.20करोड़