- Hindi News
- कर्मचारी पर ताना कट्टा पुिलस देख भागे अपराधी
कर्मचारी पर ताना कट्टा पुिलस देख भागे अपराधी
लूटनेपहुंचे तीन बाइक सवार अपराधियों पुलिस के बीच सोमवार को काफी देर तक भाग-दौड़ का खेल चला। पुलिस के तेवर देख अपराधी हथियार छोड़ कर फरार हो गए और लूट की घटना होने से बच गई। शाम करीब चार बजे सुधा डेयरी के दो कर्मचारी शरदचंद्र नीतीश साइकिल से भूतनाथ रोड स्थित यूनियन बैंक करीब डेढ़ लाख रुपए जमा करने पहुंचे। बाइक पर सवार तीन युवक काफी दूर से पीछा करते हुए चले रहे थे। कर्मचारी एलआईजी स्थित डेयरी के कार्यालय से रुपए लेकर निकले थे। दोनों कर्मचारी जैसे ही बैंक के पास पहुंचे, तीनों बदमाश बाइक से उतरे और नीतीश को कट्टा सटा रुपए से भरा झोला छीन लिया। नीतीश ने हिम्मत कर अपराधी का विरोध किया। झोला छीन-झपट को देख कर एटीएम का गार्ड हल्ला करते हुए वहां पहुंचा। इस दौरान पुलिस गश्ती दल को भी सूचना मिली।
छापेमारी में जुटी पुलिस
थानाध्यक्षने बताया कि अपराधी के भागने की दिशा में सघन छापेमारी की जा रही है। कई स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस का मानना है कि रेकी किए जाने के बाद ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
अगमकुआं में लूटपाट के पीड़ित सुधा दूधकर्मी और खदेड़े जाने के दौरान पुलिस के भय से अपराधियों द्वारा छोड़ा गया कट्टा कारतूस।