पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काउंटर एक, दवा लेने वाले सैकड़ों

काउंटर एक, दवा लेने वाले सैकड़ों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना सिटी| श्रीगुरु गोविंद सिंह अस्पताल में मरीजों को दवा वितरण के लिए एक मात्र केंद्र हैं जिस कारण से हर दिन दवा लेने के लिए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है। लाइन में लगने के बाद भी कुछ लोगों को वापस भी लौट जान पड़ता है। मरीजों ने कई दफा अस्पताल प्रशासन को बताया है। ओपीडी में सुबह के वक्त 200 से अधिक मरीज आते हैं। बीमारी से परेशान लोगों की मुसीबत उस वक्त और भी बढ़ जाती है जब दवा लेने के लिए लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ता है। डॉक्टर से दिखलाने में जितना समय नहीं लगता है उससे अधिक दवा लेने में गुजर जाता है। लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि दवा लेने में दर्द बढ़ता है।

गुरु गोविन्द सिंह हाॅस्पिटल में दवा के लिए एक हीं खिड़की पर लगी भीड़।