लंका दहन स्थल पर सफाई की मांग
पटना सिटी| पाटलिपुत्रदशहरा समिति द्वारा हर वर्ष मंगल तालाब मैदान में रावण वध लंका दहन समारोह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष मैदान के चारों ओर गंदगी जल जमाव है। मैदान की हालत भी खराब है। मैदान में सफाई अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर समिति का प्रतिनिधि मंडल एसडीओ से मिल कर ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल में महासचिव संजीव कुमार यादव,अध्यक्ष त्रिलोकी गोलवारा, देवकिशन राठी, शशि शेखर रस्तोगी, प्रदीप सिंह, अवधेश सिंहा ईश्वर प्रसाद गोयनका सहित अन्य थे।