- Hindi News
- भवन निर्माण विभाग ने रिक्तियों की सूची मांगी
भवन निर्माण विभाग ने रिक्तियों की सूची मांगी
पटना | भवननिमार्ण विभाग ने वर्ग तीन के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए सभी अभियंता प्रमुख, सभी मुख्य अभियंता प्रमुख, मुख्य वास्तुविद , सभी अधीक्षण अभियंता, सभी कार्यपालक अभियंता और कार्यपालक अधिकारियों से सूची मांगी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु कोटिवार और आरक्षण रोस्टर के अनुसार रिक्ति की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन भवन निमार्ण विभाग इसकी सूचना नहीं उपलब्ध करवा रहा है।