दो सीडीपीओ दंडित, एक बर्खास्त
पटना | पश्चिमचंपारण के भीतहां की तत्कालीन सीडीपीओ संध्या कुमारी को बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें निगरानी ने 24 जुलाई, 2012 को 17 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। वहीं, आदेश की अवहेलना पोषाहार तथा टीएचआर के कम वितरण के मामले में दो सीडीपीओ को दंडित किया गया है। तुरकौलिया पूर्वी चंपारण की तत्कालीन सीडीपीओ रेखा कुमारी को विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं करने के आरोप में दो वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी गई है। दूसरी ओर, गया बेलागंज की सीडीपीओ रेखा कुमारी को कम पोषाहार टीएचआर वितरण के आरोप में एक वेतनवृद्धि पर रोक लगाई गई है।
केंद्रीयप्रतिनियुक्ति पर जाएंगे अमरजीत सिन्हा
पटना|समाजकल्याणविभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। 1983 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमरजीत सिन्हा को उच्च शिक्षा मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है।