- Hindi News
- ग्रामीण सड़कों की डीपीआर, इस्टीमेट में रहेगा इंजीनियर का फोटो
ग्रामीण सड़कों की डीपीआर, इस्टीमेट में रहेगा इंजीनियर का फोटो
पटना | ग्रामीणकार्य विभाग ने जिलों में तैनात कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया है कि ग्रामीण सड़कों का डीपीआर या इस्टीमेट बनाते समय हर 100 मीटर पर स्थल निरीक्षण का फोटो भी समर्पित करें। पुलों का डीपीआर बनाएं, तो उसके दोनों छोरों पर का अपना फोटो अभिलेख के रूप में समर्पित करें। इसके बिना डीपीआर या इस्टीमेट की स्वीकृति नहीं मिलेगी। विभाग के सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा- इससे यह सुनिश्चित होगा कि कार्यपालक अभियंताओं ने स्थल पर जाकर काम किया है। यह निर्देश पीएमजीएसवाई और राज्य योजना के तहत बनने वाली सभी सड़कों पर लागू होगा।