\"स्वास्थ्य मंत्री का बयान बचकाना\'
पटना | लोजपाके प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह बचकाना बयान दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री बताएं कि घोटाला दो करोड़ रुपए का नहीं होता, तो कितने का होता है। बिहार के नगर विकास मंत्री सहित अन्य मंत्री भी अजीब बयान दे रहे हैं। उनके बयान से लगता है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। इधर, प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि नगर विकास मंत्री ने बिहार के शहरों को तालिबान की संज्ञा देकर बिहार के साथ क्रूर मजाक किया है।