पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज कई हिस्सों में बारिश के आसार

आज कई हिस्सों में बारिश के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना|अब मानसूनकमजोर पड़ने लगा है। लेकिन, थोड़े अंतराल पर बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना थी पर बारिश नहीं हुई। आसमान में बादलों का डेरा था। इस बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. एके सेन के मुताबिक बुधवार गुरुवार को राजधानी पटना आसपास के इलाके समेत राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। पटना में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना है, जिसका प्रभाव दो दिनों तक बिहार और झारखंड के ऊपर रहेगा। इसके प्रभाव से बारिश की पूरी संभावना है।