पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रग टीम करेगी नर्सिंग होम और दवा दुकानों में छानबीन

ड्रग टीम करेगी नर्सिंग होम और दवा दुकानों में छानबीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएच-30पर बाइपास में फेंकी गई लाखों की दवाओं की जांच होगी। ये दवाएं सोमवार को मिली थीं। जहां पर इन दवाओं को फेंका गया था, वहां के आसपास से लेकर न्यू बाइपास और आसपास इलाकों में स्थित नर्सिंग होम की दवा दुकानों में ड्रग टीम जांच करेगी। यही नहीं टीम गोविंद मित्रा रोड स्थित शहर के दूसरे इलाकों में दवा दुकानों में इसकी तफ्तीश करेगी कि आखिर इन दवाओं को क्यों फेंका गया।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर जांच करने गई ड्रग टीम की रिपोर्ट नहीं मिली है। एक-दो दिनाें में रिपोर्ट मिलने के बाद नर्सिंग होम दवा दुकानों में जांच शुरू कर हकीकत का पता लगाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि किसी नर्सिंग होम में ये दवाएं स्टॉक होंगी। जब यह एक्सपायर्ड हो गई तो इसे फेंक दिया गया हो। जांच में अगर किसी भी नर्सिंग होम की दवा दुकानों में मामला सही पाया गया तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के साथ औषधि विभाग कार्रवाई करेगा।

यही नहीं दुकान का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। थाने में मामला नहीं जाने की वजह से पुलिस ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दवा की जांच की जिम्मेदारी औषधि विभाग की है। अगर प्राथमिकी दर्ज होगी तो फिर पुलिसिया जांच शुरू होगी।