12 अक्टूबर को राजभवन मार्च होगा
निजीस्कूलों के लिए सशक्त नियामक संस्था बनाने की मांग छात्र-अभिभावक संघर्ष समिति कर रही है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि स्कूलों के लिए सशक्त नियामक संस्था बनाने के साथ इसमें अभिभावकों को भी शामिल किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर 12 अक्टूबर को समिति राजभवन मार्च करेगी। इस मार्च में राज्य भर से युवा शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।