बिहारी भाषाओं की पढ़ाई की तैयारी शुरू
पटना कॉलेज: स्कूल ऑफ इंडियन लैंग्वेज
पटनाकॉलेज में स्कूल ऑफ इंडियन लैंग्वेज शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसमें मुख्य केंद्र हिंदी रहेगी, लेकिन प्रयास सभी मुख्य भाषाओं के उत्थान के लिए काम करने का होगा।
इसके लिए पटना कॉलेज में शीघ्र ही भारतीय भाषाओं से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन विषयों में शिक्षकों की समस्या से निपटने के लिए कॉलेज प्रशासन इस विषय के जानकार लोगों को आउटसोर्स करेगा। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि हमारी कोशिश है कि पटना कॉलेज भाषाओं को लेकर बड़ा केंद्र बने। यहां पहले से ही कला संकाय के विषयों की पढ़ाई होती है। कॉलेज के भाषा भवन को ही स्कूल ऑफ इंडियन लैंग्वेज के तौर पर विकसित करने की योजना है।
बिहारकी सभी भाषाएं होंगी शामिल : प्रो.चौधरी ने बताया कि अभी यहां भारतीय भाषाओं में हिंदी के अलावा मैथिली और उर्दू की पढ़ाई होती है, लेकिन शीघ्र ही अन्य भाषाओं की शुरुआत होगी।