- Hindi News
- छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से दिखाई कौशल विकास की कला
छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से दिखाई कौशल विकास की कला
पटना| राजकीयबालिका प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर में िजला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय किशोरावस्था में जीवन कौशल विकास के लिए रोल प्ले लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं का प्रदर्शन इतना बेहतर था कि वहां मैजूद सभी लोग खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक सके। छात्राओं ने शहर से लेकर गांव की संस्कृति को अपनी कला से जीवंत कर दिया। मौके पर पहंुचे लोगों ने इस प्रतियोगिता का खूब आनंद लिया।