हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाएं
पटना| राष्ट्रीयकृषि और ग्रामीण विकास बैंक के बिहार क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के मुख्य महाप्रबंधक आरके दास ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. संतोष दीक्षित थे। स्टॉफ सदस्यों के बीच हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी भाषा ज्ञान से संबंधित पांच प्रतियोगिताएं हुई। मंगलवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।