पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी दिवस

बैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना| बैंकऑफ बड़ौदा के पटना अंचल कार्यालय ने हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि एएन कॉलेज के हिन्दी विभागाध्यक्ष कला नाथ मिश्र रहे। बैंक महाप्रबंधक, एसके शॉ ने राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग की अपील की। कला नाथ मिश्र ने बैंक के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि राजभाषा की प्रगति हेतु बैंक की सक्रियता अनुकरणीय है। हिन्दी दिवस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया किया। बैंक के उप-अंचल प्रमुख आदेश कुमार सिंगला, क्षेत्रीय प्रबंधक तथा उप-महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। मौके पर बड़ौदा मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना के तहत पटना एवं मगध विश्वविद्यालय के एमए (हिन्दी) के विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।