पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि वैज्ञानिक डॉ. सद्‌गुरु नहीं रहे

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सद्‌गुरु नहीं रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। देशके जाने माने कृषि वैज्ञानिक डॉ. सद्‌गुरु शरण का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद पटना में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनकी अंत्येष्टि पटना में की गई। डॉ. सद्‌गुरु राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, बिहार के चीफ साइंटिस्ट के पद पर लंबे समय तक रहे। उनके पुत्र कर्नल दीपक शरण ने बताया कि डॉ. सद्‌गुरु ने बिहार में चावल की प्रचलित किस्मों जानकी, जयश्री और सीता का इजाद किया था। देश और दुनिया में उनके करीब 80 जर्नल भी प्रकाशित हो चुके हैं। अमेरिका के हूज-हू में भी उनका नाम दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में शामिल किया गया था। डॉ. सद्‌गुरु के परिवार में उनकी प|ी, पुत्र कर्नल दीपक और तीन बेटियां हैं।