पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो तीन चरणों में हो सकता है पीटी

दो-तीन चरणों में हो सकता है पीटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटर और स्नातक स्तरीय पदों पर नियुक्ति के 15 लाख आवेदन चुके हैं। आवेदन 11 अक्टूबर तक लिए जाएंगे। राज्य कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संभावना व्यक्त कर रहा है कि 25 लाख से अधिक आवेदक हो सकते हैं। इनमें 15 लाख से अधिक सिर्फ इंटर स्तरीय पदों के लिए होंगे।

एक दिन में इतने अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने में दिक्कत सकती है। आयोग ने अभी तक सबसे अधिक 3.85 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा 2011 में ली है। यही कारण है कि इस बार अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए दो-तीन चरणों में पीटी लिए जाने पर आयोग ने मंथन शुरू कर दिया है। इंटर स्तरीय 13500 और स्नातक स्तरीय 3600 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली जा रही है।

आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन में रही समस्या, दो से तीन दिनों में होगी दूर

आयोगके एक अधिकारी के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन में समस्या आई है। इसका कारण है कि ऑनलाइन आवेदन के क्रम में बैंक में पैसा जमा करना है। इसके बाद हर अभ्यर्थी को एक जर्नल नंबर जारी होता है। कुछ अभ्यर्थी हैं, जिनका जर्नल नंबर बैंक द्वारा नहीं डाला गया है। इसलिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में आगे की प्रक्रिया में समस्या रही है। एेसे अभ्यर्थी को बैंक चालान को स्कैन कर अपलोड करना है। इसके दो-तीन दिनों के अंदर चालान स्वीकृत हो जाएगा। इसके लिए इसकी विस्तृत जानकारी ऑनलाइन आवेदन के कॉलम में हेल्प डेस्क पर आयोग द्वारा दी गई है।

टीईटी में शामिल हुए थे 28 लाख अभ्यर्थी

बिहारमें सबसे अधिक 28 लाख अभ्यर्थी टीईटी में शामिल हुए हैं। यह परीक्षा दिसंबर 2011 में ली गई थी। हालांकि यह प्रतियोगिता परीक्षा नहीं थी, बल्कि पात्रता परीक्षा थी। यह परीक्षा दो चरणों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ली थी।

लाख कैंडिडेट की एसएससी ने परीक्षा ली है अभी तक एकसाथ

लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना

लाख आवेदन चुके हैं

इंटर स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदकों की संख्या बढ़ेगी

एसएससी में मंथन