- Hindi News
- कल रवाना होगा राज्य के हज यात्रियों का आखिरी जत्था
कल रवाना होगा राज्य के हज यात्रियों का आखिरी जत्था
पटना. बिहारके हज यात्रियों का अंतिम काफिला 22 सितंबर का गया एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना होगा। वहीं 21 सितंबर को हज भवन में अंतिम सामूहिक दुआ का आयोजन किया जाएगा। 27 अगस्त से शुरू हुए हज ऑपरेशन में कुल मिलाकर 5961 लोग मुबारक सफर पर रवाना हो चुके हैं। इनमें 3620 लोग मदीना गए हैं और शेष मक्का। 21 को भी 260 यात्रियों का काफिला जेद्दा जाएगा। इधर, शनिवार को भी 21 को जाने वाले जत्थे के लिए सामूहिक दुआ आयोजित की गई। इसमें इमारत के नाएब नाजिम मुफ्ती सोहराब नदवी ने कहा कि हज एक ऐसा सफर है जिसमें सभी तरह की इबादतें होती हैं। हज से जब वापस आएं तो अपनी जिंदगी को इस तरह बदल दें कि आप समाज में एक मिसाल पेश किए जाएं। हाजियों की वापसी 10 अक्टूबर से गया एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी। जो लोग मदीना गए हैं, उनकी वापसी जेद्दा एयरपोर्ट से होगी और जो मक्का गए हैं, उनकी वापसी मदीना एयरपोर्ट से होगी। हाजियों का आखिरी काफिला 5 नवंबर को पटना आएगा।