पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेड़ पौधों के बगैर बेमानी है जीवन की कल्पना

पेड़-पौधों के बगैर बेमानी है जीवन की कल्पना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर के एक पेड़, एक जिंदगी कार्यक्रम के तहत शनिवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बेली रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर पौधारोपण किया। अपने आवासीय परिसर में उन्होंने हरसिंगार और अर्जुन के पौधे लगाए। इस मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। वृक्ष ही नहीं होंगे तो जीवन समाप्त हो जाएगा। पेड़-पौधों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है नई पीढ़ी को पेड़-पौधों की अहमियत बताने की। ताकि वे पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी प्रयास के साथ-साथ आम जन की सहभागिता जरूरी है। इस मौके पर ब्रजेश मेहरोत्रा के पुत्र आशुतोष मेहरोत्रा ने भी पौधरोपण में हाथ बंटाया।

दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी कार्यक्रम के तहत पौधा लगाते राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा एवं उनके पुत्र आशुतोष मेहरोत्रा