पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर सेवा देगा केनरा बैंक

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर सेवा देगा केनरा बैंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. आर्थिकरूप से कमजोर लोगों को बेहतर सेवा देना बैंकों का प्रथम उद्देश्य हो गया है। राजधानी के हर मोहल्ले में प्रचार-प्रसार कर प्रधानमंत्री धन-जन योजना के तहत खाता खोलने का काम चल रहा है। इसमें और तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। ये बातें केनरा बैंक अंचल कार्यालय पटना के वरिष्ठ प्रबंधक बीबी झा ने कहीं। वे शनिवार को आशियाना-दीघा रोड स्थित केनरा बैंक के रामनगरी ब्रांच के उद्घाटन के मौके ग्राहक सम्मेलन में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे। केनरा बैंक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, निफ्ट, आरटीजीएस, रिटेल बैंकिंग ग्राहक निर्माण, बचत खाता, आरडी, एफडी के मामले में बेहतर सेवा दे रहा है।